किशोरी के अपहरण के आरोपी गये जेल

0
98

FARRUKHABAD : बीते 1 अप्रैल को अपहरण कर ले जायी गयी थाना नबावगंज के ग्राम परम नगर की किशोरी के मामले में आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने santiशनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। जिनमें परम नगर निवासी अवनीश उर्फ संटी यादव, प्रदीप उर्फ आशीष व विनोद शामिल हैं।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि परम नगर की किशोरी के अपहरण ने उस समय राजनीतिक मोड़ ले लिया जब किशोरी व उसके परिजनों ने होमगार्ड मंत्री पुत्र की कोठी पर किशोरी को ले जाये जाने के आरोप लगाने शुरू कर दिये। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के ही नेताओं ने किशोरी के घर पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ ही निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा बीते दिन दिलाया था। बीते दिन से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की धरपकड़ जारी थी। जिसके तहत पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]