मंत्री नरेन्द्र सिंह ने सपा कार्यालय में बैठक कर साधा मिशन 2014 पर निशाना

0
112

फर्रुखाबाद: होमगार्ड एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने मिशन 2014 पर निशाना साधते हुए कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता रचनात्मक सोच के साथ कार्य करें।

[adrotate banner="3"]

मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सभी को साथ लेकर संगठन की बैठक में विचार विमर्श कर एक नया रास्ता तैयार करें और समाजवादी पार्टी को मजबूत करके लक्ष्य 2014 को फतह करें। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद शहर में पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जायेगा। पार्टी से जुड़े लोगों की मदद करने के लिए समाज में उन्हें सम्मान दिलाने के लिए कार्य करेंगे।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि संगठन के लोगों द्वारा बूथ कमेटी के संशोधन का कार्य चल रहा है। इसे अप्रैल माह में हर हाल में पूरा करना होगा। इसके लिए मैं स्वयं व उपाध्यक्ष महासचिव क्षेत्र में जाकर पदाधिकारियों का सहयोग करेंगे व अब तक किये गये कार्य का सत्यापन करेंगे। बूथ कमेटी में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाये। पूरा जिला समाजवादी पार्टी का संगठन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।

बैठक में राजीव शाक्य, समीर यादव, शिराजुल आफाक मुन्ना, अनिल श्रीवास्तव, नबाव सिंह यादव, संतोष चौधरी, विकास गुप्ता, सुषमा जाटव, अफरोज यूसुफ, दयानंद, भोला यादव ने भी विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता राजकुमार सिंह व संचालन समीर यादव ने किया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

सुरेन्द्र सिंह यादव, सर्वेश बाल्मीक, अरविंद साहू, दशरथ सिंह पाल, ओमप्रकाश शर्मा, इजहार खां, जितेन्द्र सिंह यादव, शशांक मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह चौहान, दफेदार शास्त्री, सुनील राठौर, पीयूष यादव, हरगोविंद सिंह यादव, सत्यपाल सिंह, जुगेन्द्र सिंह राजपूत, रामविलास राजपूत, दृगपाल सिंह यादव, अरुण कुमार यादव, विपिन यादव, मन्दीप यादव, संजीव कठेरिया, साहब हुसैन, भइया खां, सुरेन्द्र पाल शाक्य, रमेशचन्द्र कठेरिया, किशन पाल सिंह यादव, शिव कुमार सिंह, ललित यादव, आरिफ परवेज, अम्ब्रीश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]