पुलिस की अन्तर्जनपदीय प्रतियोगिता के हैन्डबाल में फतेहगढ़ व हाकी में कानपुर देहात अब्बल

0
139

FARRUKHABAD : पुलिस विभाग की अन्तर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को हुए हैन्डबाल मैच में फतेहगढ़ प्रथम व हाकी में कानपुर देहात ने प्रथम स्थान पर बाजी मारकर जीत दर्ज करायी। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी पवन कुमार ने कबूतर उड़ाकर किया।

[adrotate banner="3"]

DM PAWAN KUMAR IN POLICE LINEफतेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड में अधिकारियों की मौजूदगी में हुई अन्तर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में सबसे पहले हैन्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सबसे पहले फतेहगढ़ व इटावा की टीमों को मैदान में उतारा गया। जिसमें फतेहगढ़ की टीम ने 15 व इटावा की टीम ने 5 अंक हासिल किये। हैन्डबाल में ही कन्नौज व जालौन की टीमों द्वारा खेले गये मैच में कन्नौज ने 6 अंक व जालौन जीरो अंकों पर ही सिमट गया। इसके साथ ही फतेहगढ़ की टीम हैन्डबाल में चेम्पियन घोषित की गयी।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
वहीं हाकी मैच में सबसे पहले कन्नौज व औरैया जनपदों की टीम मैदान में उतरी। जिसमें कन्नौज की टीम को मात्र एक अंक व औरैया जीरो पर ही बाहर हो गये। जिसके बाद कानपुर व झांसी की टीमों का मुकाबला हुआ। जिसमें कानपुर ने 2 अंक हासिल किये वहीं झांसी की टीम जीरो पर ही फिसल गयी। कानपुर देहात व DM PAWAN KUMAR IN POLICE LINE1जालौन जनपदों की टीम के बीच हुए हाकी मैच में जमकर मुकाबला हुआ। जिसमें कानपुर देहात को पांच अंक व जलौन को 2 अंक हासिल हुए। वहीं फतेहगढ़ व इटावा के अंतिम मैच में फतेहगढ़ की टीम ने 4 अंक प्राप्त कर इटावा को जीरो पर ही समेट दिया। इसके साथ ही कानपुर देहात हाकी मैच में चैम्पियन घोषित किया गया।

[adrotate banner="2"]