कार पर कपड़ा डाल रंगरेलियां मना रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने धर दबोचा

0
98

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित एक अस्पताल के निकट उस समय भीड़ एकत्रित हो गयी जब पुलिस ने कार के अंदर बंद carप्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाते धर दबोचा।

[adrotate banner="3"]

सोमवार को दोपहर अस्पताल के निकट एक हुन्डई कार खड़ी थी। जिस पर कपड़ा डाला गया था। अंदर से आपत्तिजनक आवाजें आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। आवास विकास चौकी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और गाड़ी के ऊपर पड़ा कपड़ा हटा दिया। कपड़ा हटाने पर दोनो आपत्तिजनक स्थिति में दिखायी दिये। पुलिस ने दोनो को धर दबोचा। हालांकि प्रेमी युगल ने एक दूसरे से प्यार करना कबूल भी किया। लेकिन पुलिस नहीं पसीजी और दोनो को हिरासत में ले लिया। युवती को महिला थाना व प्रेमी को शहर कोतवाली लाया गया। जहां प्रेमी को छुड़वाने के लिए शिफारिसों का तांता शहर कोतवाल के लिए सरदर्द बन गया। लड़की फतेहगढ़ के एक डिग्री कालेज में पढ़ती है तथा लड़का अल्लागंज निवासी टेण्ट का धंधा करता है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]