दूल्हे के दो बाप के चक्कर में रिश्ता टूटा, दोनो पक्षों में जमकर मारपीट

0
92

FARRUKHABAD :शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरभगत निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का नई दिल्ली 3/15 अशोक बिहार निवासी सुनील पुत्र बृजेश का रिश्ता तय हुआ था। जिसके बाद दूल्हे के बाप के दो नाम सामने आ गये और लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। बातचीत के लिए आये दूल्हा दुल्हन के परिजनों में जमकर मारपीट हुई। दोनो पक्षों को पुलिस कोतवाली ले आयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

kotwali farrukhabad23 अप्रैल को बारात आनी थी। जिसको लेकर जनवरी में लड़की पक्ष के लोग लड़का देखने गये तो 50 हजार रुपये लड़का पक्ष को देकर आये। जिसके बाद फरवरी में कायमगंज निवासी लड़के के मामा सुभाषचन्द्र गुप्ता को 92 हजार रुपये दिये गये। बारात का समय करीब आने पर लड़की पक्ष ने अपने कार्ड छपवाकर लड़के के घर एक कार्ड रश्म अदायगी हेतु भेजा। लेकिन लड़के पक्ष से कोई कार्ड लड़की पक्ष के लिए नहीं भेजा गया। काफी दबाव बनाने के बाद जब लड़के पक्ष का कार्ड आया तो उसके लड़के का नाम सुनील पुत्र बृजेश और केदार छपा था। जिससे लड़की पक्ष के लोग सशंकित हो गये और शादी न करने का मन बना लिया। मामले में बातचीत के लिए 15 अप्रैल को लड़के का भाई सुमित, बहनोई ललित निवासी गाजियाबाद राजनगर, बहन राखी व पिता बृजेश मोहल्ला हरभगत पहुंचे। जहां पर लड़की पक्ष से बातचीत शुरू की। मामला पैसे वापसी का आया तो लड़के पक्ष के लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट शुरू करने पर दोनो तरफ से जमकर मारपीट की गयी।

[bannergarden id=”11″]

मारपीट के बाद शहर कोतवाल रूम सिंह यादव मौके पर पहुंचे और लड़के के बहनोई ललित, भाई सुमित व लड़की के चाचा राजेन्द्र गुप्ता को कोतवाली ले आये। जहां पुलिस के सामने भी झड़पें हुईं। जैसे तैसे मामले को रफादफा किया गया। लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को रुपये वापस करने के बाद मामला शांत हो सका।

[adrotate banner="2"]