कायमगंज कोतवाल सहित दो निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षक गैर जनपद तबादला

0
143

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एडीजी जोन भानु भास्कर के आदेश पर कायमगंज कोतवाल सहित दो निरीक्षक व 20 उपनिरीक्षकों का झाँसी परीक्षेत्र में तबादला किया गया है|
एडीजी जोन के आदेश पर कायमगंज इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा और राम लक्ष्मण सिंह यादव का झांसी रेंज में तबादला किया है। इसके साथ ही दारोगा  धीरेंद्र प्रसाद अवस्थी, अशोक कुमार त्रिपाठी, अखिलेश चंद्र, ज्ञानेंद्र प्रकाश, राजीव कुमार, सहदेव सिंह, नागेश सिंह, सुरजीत सिंह, अवधेश कुमार, राजेंद्र सिंह दिग्विजय सिंह, शिव प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, आनंद कुमार तिवारी, कश्मीर सिंह, अनिल बाबू, सुनील कुमार दुबे, सुरेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह का स्थानान्तरण भी झांसी रेंज में हुआ है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]