ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक व ट्रैक्टर खड्ड में गिरे, दो घायल

0
137

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर व जमापुर के बीच फर्रुखाबाद की तरफ से बरेली की तरफ जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रक ने पीछे से कट मार दिया। जिससे दोनो अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरे। जिसमें ट्रैक्टर चालक व ट्रक का हेल्पर घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

बुधवार को प्रातः आलू से भरा हुआ ट्रक संख्या यूपी 31टी/0149 व एक ट्रैक्टर जोकि मूंगफली लादकर ले जा रहा था। ट्रक को गनेशपुर लखीमपुर निवासी रियाज चला रहा था व ट्रैक्टर को ठंडी सड़क निवासी पप्पू चला रहा था। आगे जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान अचानक ट्रक व टैªक्टर आपस में भिड़ गये। जिससे जमापुर के पास दोनो गहरे खड्ड में जा गिरे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो वाहनों को क्रेन से सड़क पर खींचा गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक पप्पू व ट्रक परिचालक अकील घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]