ऐसा खेल खेला कि साथी की फोड़ दी आंख

0
101

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला जाफरी निवासी भूपेन्द्र सिंह बाथम का 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक की एक आंख खेल खेलते समय साथियों ने डन्डा मारकर फोड़ दी। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर  दी है।

[adrotate banner="3"]

घायल अभिषेक के पिता भूपेन्द्र सिंह बाथम ने बताया कि वह ठेली लगाने का काम करता है। उसका 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक उसकी ठेली पर ही काम करता था। आज वह अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए गया था। कुछ देर घूमने के बाद अचानक अभिषेक ने खेलने से मना कर दिया। जिस पर अभिषेक के दोस्त कृष्ण कुमार पुत्र राकेश निवासी नगला खैरबंद ने तहस में आकर अभिषेक की आंख में डन्डा मार दिया। जिससे उसकी आंख लहूलुहान हो गयी। सूचना मिलने पर परिजन उसे प्राइवेट नर्सिंगहोम में ले गये। जहां उसकी मरहमपट्टी की गयी।

उसके बाद परिजन घायल अभिषेक को लेकर फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे और आरोपी कृष्ण कुमार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल रूमसिंह यादव ने बताया कि मामला बच्चों के खेल में धोखे में हो गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]