एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़कर चोरी

0
145

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना के चार्ज लेंने के बाद से उन्होंने पुलिस कर्मियों को सक्रियता से डियूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिये थे|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम महलई निवासी मुन्नी देवी पत्नी ठाकुर दास शर्मा नें पुलिस को तहरीर दी| उन्होंने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी शिवानी के साथ दूसरे मकान में सो रही थी| चोरों नें मेन गेट का ताला तोड़कर कमरें का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेबरात के साथ ही 3 हजार की नकदी साफ कर दी| इसी गाँव के रामसेवक नें तहरीर देकर पुलिस को बताया कि चोरों नें मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर लगभग पांच लाख के जेबरात, दो हजार नकद, 20 साड़ियाँ चोरी कर लीं|  इसके साथ ही इसी गाँव के ही महेश पुत्र दिवारी लाल और कमला प्रसाद के घर भी चोरी ताला तोड़कर कर ली गयी|
थानाध्यक्ष जेपी शर्मा नें बताया कि जाँच की जा रही है| अभी तहरीर नही मिली है| पीड़ित नामजद शिकायत करना चाह रहें है| पांच लाख की चोरी की घटना संदिग्ध है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]