एक दिन की तहसीलदार बनी बिटिया, इंजीनियर बनने की तमन्ना

0
510

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति के तहत तहसील सदर में छात्र प्रतिष्ठा शुक्ला को 1 दिन का तहसीलदार नियुक्त किया गया| 1 दिन की तहसीलदार बनी छात्र ने इंजीनियर बनने की अपनी इच्छा जाहिर की और सरकार के महिलाओं के प्रति चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान की सराहना की | तहसीलदार सदर सनी कंनौजिया की मौजूदगी में सेंट लारेंस स्कूल की कक्षा प्रतिष्ठा शुक्ला को एक दिन का तहसीलदार नियुक्त किया गया |मिशन शक्तिकरण के पांचवे चरण के तहत एक दिन की तहसीलदार बनी छात्रा ने फरियादियो की सुनवाई करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों पर निस्तारण करने के आदेश सम्बंधित कर्मचारियों को दिए। छात्रा निष्ठा ने बताया कि आगे चलकर उसका सपना इंजीनियर बनने का है। तहदीलदार सनी कनौजिया व नायब तहसीलदार मनीष व लेखपाल व कर्मचारी उपस्थित रहे।वही छात्रा ने सम्बंधित पटल की जानकारी ली। तहसीलदार के पेशकार अवधेश राजपूत व कानूनगो अजीत द्विवेदी ने सम्बंधित तहसील के पटल की जानकारी दी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]