आईजी के आदेश को चैलेंज कर 307 के आरोपी ने एसपी के घर में ठोकी ताल

0
197

MUKESH SINGHफर्रुखाबाद: बीते दिनों आवास विकास निवासी किसान यूनियन नेता मुकेश शर्मा को गिरफ्तार करने के आदेश आईजी आशुतोष पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को दिये थे| लेकिन इसके बाद भी उसकी गिरफ़्तारी नही की जा सकी| और तो और जब किसान यूनियन नेताओ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास धरना शुरू किया उस समय आरोपी वही मौजूद था जिस पर जानकारी होने पर एसपी के आदेश पर फ़ोर्स उसे गिरफ्तार करें के लिए पंहुची लेकिन किसान यूनियन के नेताओ के सामने नतमस्तक हो आरोपी को छोड़ कर चली आई|
भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य के नेतृत्व में भारतीय किसान युनियान के नेता एकत्रित हुए और जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर शहर कोतवाल के खिलाफ मुकेश शर्मा के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखने का आरोप लगा कर धरना दे दिया| जानकारी जब पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर को हुई तो उन्होंने उप निरीक्षक श्री प्रकाश दुबे को फ़ोर्स के साथ आरोपी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए भेजा| दरोगा जैसे ही मौके पर मौजूद मुकेश को गिरफ्तार करने के लिए पंहुचे और उसे ले जाने लगे तो मौके पर मौजूद संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह शाक्य ने इसका विरोध कर दिया और कहा की शहर कोतवाल ने मुकेश के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है इस लिए उसे गिरफ्तार नही किया जा सकता| काफी नोकझोक के बाद पुलिस बैरग लौट गयी| इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने बताया की आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी नगर को नियुक्त किया जायेगा| फ़िलहाल किसान यूनियन नेता के आगे आई जी का आदेश भी बौना साबित हो गया| अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का प्रयास कर रहे है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]