अधिवक्ता पर हमला करने में पांच के खिलाफ याचिका

0
177

फर्रुखाबाद: अधिवक्ता पर फायरिंग करने के मामले में कोर्ट में पांच के खिलाफ याचिका दी गयी है| 
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना निवासी अधिवक्ता विवेक मिश्रा पुत्र रामप्रकाश ने कोर्ट में पेश की गयी याचिका में कहा है बीते 18 जुलाई को वह अपने एक निजी कार्य से जा रहे थे| उसी दौरान गंदी गली के निकट पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें रोंक लिया और गाली-गलौज करने लगे| जब मना किया तो एक आरोप नें तमंचा निकाल कर फायर कर दिया| 
जिस से वह बाल-बाल बच गये| उन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है| 

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]