बा स्कूल में अव्यस्था मिलने पर जिला समन्वयक पर गिरी गाज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: शासन के निर्देश पर सरकारी विभागों में लगातार अधिकारीयों की छापेमारी जारी है| सीडीओ सहित कई अधिकारीयों ने जंहा जिले के बा स्कूलों एक साथ छापेमारी की| तरो वही खुद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने भी बा इस्कूल का निरीक्षण किया| एक साथ अधिकारीयों की छापेमारी से हडकंप मच गया| खामियां मिलने पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये|
जिलाधिकारी मोनिका रानी नें नवाबगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया| जंहा उन्हें साफ़-सफाई के साथ ही विधुत व्यवस्था खराब मिली| इसके साथ ही दैनिक उपयोग की सामिग्री की आपूर्ति चार महीने से नही की गयी थी|  मई से दूध की सप्लाई नही आयी| मानक के अनुसार भोजन नही मिल रहा था| जिससे खफा होकर जिलाधिकारी ने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के पद से सरिता त्रिवेदी को हटा दिया और वही जाँच के आदेश भी जारी किये| इसके साथ ही फिलहाल प्रभारी के रूप में सीडीओ और सहायक प्रभारी के रूप में खंड विकास अधिकारी बढपुर को कार्य सम्पादन की जिम्मेदारी दी गयी है|
वही कमालगंज बीबीपुर स्थित कस्तूरबा गाँधी विधालय का सीडीओ ने निरीक्षण किया| जिस पर उन्हें छात्राओं की कापियों में कमियाँ मिली| जिस पर उन्होंने क्लास लगा दी| छत पर बरसात का पानी भरा था उसे दुरस्त कराने के निर्देश दिये| बीएसए को किताबों का सही से मूल्यांकन कराये और रिपोर्ट शासन को भेजें| इसके बाद उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विधालय का निरीक्षण किया| उच्च प्राथमिक विधालय में छात्रों की कापियों को गलती के बाद भी बिना देखे की चेक किया पाया गया| जिस पर सीडीओ ने बड़ी लापरवाही मानते हुए दो शिक्षिकाओं के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत की कार्यवाही के निर्दश दिये|
वही राजेपुर कस्तूरबा गाँधी विधालय में खंड विकास अधिकारी बढ़पुर भावना यादव, सीडीपीओ उषा पाठक आदि ने निरीक्षण किया| खिड़कियों में जाली टूटी मिली, पंखा खराब मिला| सीसीटीवी कैमरे लगे नही मिले| 35 छात्राएं बीमार मिली|  मीना मंच गठन नहीं हुआ है,टीवी खराब मिला|