पांच दिन बाद भी कुएं से बाहर नही आ पाया सगे भाईयों की मौत का राज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दो सगे भाईयों की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिये गये थे| मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर पुलिस की लगभग पांच टीमें प्रकरण के अनावरण के लिए लगायीं गयी थीं | लेकिन अभी भी पुलिस खाली हाथ हैं|
थाना क्षेत्र के ग्राम वंथलसाहपुर निवासी छबिनाथ के पुत्र 32 वर्षीय गुलाब सिंह व 25 वर्षीय दारा सिंह के शव कुएं के पड़े मिले थे| उनकी हत्या की आशंका जाहिर की गयी थी| मामले में एसओजी, सर्विलांस सहित पांच टीमें लगायीं गयी हैं | थाना पुलिस भी मामले में कई बिन्दुओं पर जाँच कर रहीं हैं| थानाध्यक्ष भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा |