महिला की हत्या कर शव रेलवे ट्रेक व रोड़ के बीच में फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) महिला का शव सुबह सड़क और रेलवे व रेलवे ट्रेक के बीच में पड़ा होनें की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी| पुलिस नें घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी 30 वर्षीय तबस्सुम पुत्री इकरार उर्फ मन्नी का शव सुबह शेखपुर गुमटी के निकट रेलवे लाइन व सड़क के बीच पड़ा मिला| घटना की सूचना पर माँ खुर्शीदा बेगम के साथ ही अन्य परिजन मौके पर आया गये| माँ खुर्शीदा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतका की माँ नें बताया कि उसका तबस्सुम का पहला विवाह फर्रुखाबाद निवासी शलीम के साथ हुआ था|
लेकिन बीते कुछ माह पूर्व उसका दूसरा विवाह जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज मिरगांव निवासी सावेद अली के साथ हुआ था| बीते आठ दिन पूर्व उसका पति सावेद काम के लिए मुम्बई चला गया तो तबस्सुम अपने मायके आ गयी| मृतका तबस्सुम की माँ नें बताया कि वह कमालगंज दवा लेनें गयी थी| उसके बाद वह भोजपुर बैंक से पैसा निकालने की कहकर चली गयी| देर रात तक वापस नही आयी| जिस पर परिजनों नें तलाश शुरू की| सुबह उसका शव शोखपुर गुमटी के निकट पड़ा मिला| उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था| जिससे उसकी गला दबाकर हत्या किये जानें की आशंका है|
सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा नें जेएनआई को बताया कि हत्या की गयी है| जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|