भ्रष्टाचार के मसाले से बना विद्यालय का रसोईघर भरभरा कर गिरा

जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते दस वर्षों पूर्व ही बनाये गये विद्यालय का रसोई घर भरभरा कर गिर पड़ा| जिसनें विभाग के भ्रष्टाचार की कलई खोल दी| अब अधिकारी जाँच कर रिकबरी कराने की बात कर रहें हैं|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम गुर्जर पुर गहलवार में बीते लगभग 12 वर्षों पूर्व रसोईघर का निर्माण किया गया था| रसोई घर का सीमेंट बीते कई महीनों से जमीन पर टूट-टूट कर गिर रहा था| लेंकिन जिम्मेदारों नें आँखों पर पट्टी बाँध ली| सब किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे थे| बुधवार को सुबह लगभग 8:55 बजे एक बन्दर के कूदते ही मिलावट कर बनाया गया रसोई घर का भवन भरभरा कर गिर गया|
जिससे विद्यालय के बच्चे और रसोईया और प्रधानाध्यापक बाल-बाल बच गयीं| अब विभागीय जाँच होगी| छोटे साहब से लेकर बड़े साहब तक सब अपनी-अपनी कलम से अपने ही साथी द्वारा किये गये गोलमाल की तासीर को कम करने का प्रयास करेंगे| और जाँच उसी भ्रष्टाचार के मलबे में दबकर रह जायेगी|
खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहरी ने बताया है कि खंड विकास अधिकारी से वार्ता कर निर्माण कर की जाँच होगी| मिलावट मिलने पर रिकवरी की जायेगी|