चोर मचा रहे शोर,तीन घरों से लाखों की नकदी, जेबरात साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:( नवाबगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है| लेकिन पुलिस उन पर शिकंजा नही कर पा रही है| आम जनमानस में सुरक्षा को लेकर दहशत है| रात में पुलिस सोती रहती! और चोर अपनी डियूटी निष्ठां से कर रहे है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गलरिया निवासी इंद्रेश राजपूत नें अचरा मार्ग पर मकान बनबाया है| उनके मकान के पड़ोस में ही उनके चाचा संतोष राजपूतव राधेश्याम के मकान हैं| इंद्रेश की घर के ही निकट परचून की थोक दुकान है| जबकि उसके चाचा संतोष व राधेश्याम गल्ला की आढत नवाबगंज में किये है|
बीती रात इंद्रेश अपने परिवार के साथ घर के भीतर सो रहा था| जबकि संतोष व राधेश्याम गये थे| बीती रात चोरों ने तीनो के घरों को एक हमला बोला| चोर जीने के रास्ते छत पर चढ़ कर घर में दाखिल हुए और इंद्रेश के घर से लगभग चार लाख की नकदी और लाखों के जेबरात चोरी कर लिये| इसके साथ ही उसके चाचा संतोष राजपूत के घर से 25 हजार रूपये और जेबरात, राधेश्याम के घर से 10 हजार की नकदी और जेबरात चोरी कर लिया गया|  सुबह जब इंद्रेश सोकर उठे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी|  सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ राजवीर गौर, फिल्ड यूनिट, डॉग स्क्वाड आदि की टीम मौके पर पंहुची| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है| छानबीन की जा रही है| जल्द आरोपी गिरफ्तार किये जायेंगे|