संदिग्ध हालत में महिला घर के भीतर फांसी पर झूली, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) घर के भीतर महिला संदिग्ध रूप से फांसी पर झूलती मिली| परिजनों नें हत्या किये जाने की तहरीर दी| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम जैनापुर निवासी बागीश की पत्नी शिखा नें बीती देर रात घर के भीतर कमरे में दरवाजे की चौखट में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली| पति बागीश नें बताया कि घटना के समय वह घर के बाहर था| उसी समय शिखा नें फांसी लगा ली| जब बागीश नें उसे फांसी पर झूलते हुए देखा तो पड़ोसियों की मदद से उसको नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी| मृतका के भाई जलालाबाद निवासी किशन सिंह नें बताया कि वर्ष 2008 में उसने बहन का विवाह बागीश से किया था| उसकी दहेज के लिए हत्या की गयी है| मृतका के पुत्र शान्तनु 5 वर्षीय है| शव का पंचनामा दारोगा उदयभान सिंह नें भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद नें मौके पर जाकर पड़ताल की| उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है|