मोदी नये तरीके से गढ़ रहे देशद्रोह और राष्ट्रीय सुरक्षा की परिभाषा:निर्मल खत्री

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

changres mdusudan mistriफर्रूखाबाद: यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने आरोप लगाते हुये कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के इशारे पर ही बनारस के कांग्रेस विधायक अजय राय को गिरफ्तार कर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है। श्री खत्री ने कहा कि आज देश में माहौल ऐसा दिख रहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशद्रोह और राष्ट्रीय सुरक्षा की परिभाषा नये तरीके से गढ़ रहे और रच रहे हैं। जिसकी हम सभी निंदा कर रहे हैं।

श्री खत्री अपने राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी मधु सूदन मिस्त्री के साथ फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल में बंद बनारस के कांग्रेस विधायक अजय राय से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। कांग्रेस विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश सरकार से क्या-क्या यातनाएॅ मिल रही हैं के उत्तर में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री खत्री ने आरोप लगाते हुये कहा कि यह बिल्कुल साफ हो चुका हैं कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर हमारी पार्टी के विधायक अजय राय को गिरफ्तार ही नहीं किया बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी की। क्योंकि हमारा यह विधायक मोदी के खिलाफ इलेक्शन पिटीशन लड़ रहा हैं।

यहाॅ आगामी 2017 के विधान सभा चुनाव में सपा के साथ कांग्रेस के गठबंधन होने के पूॅछे गये एक प्रश्न के उत्तर में राष्ट्रीय महा सचिव एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री मिस्त्री ने कहा कि किसी से कोई भी गठबंधन अभी नहीं होगा। उन्होने कहा कि हमने इसी सप्ताह से प्रदेश के जिलों में कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव की तैयारियां शुरू कराई हैं और अध्यक्ष नई रणनीत के बारे अगले माह में बतायेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के साथ पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी कन्नौज से विजय मिश्रा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, फर्रूखाबाद जिलाध्यक्ष मृत्युजंय शर्मा,नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन खाॅ, मीडिया प्रभारी डा0 दिनेश अग्निहोत्री आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अब पूर्व विदेश मंत्री सलमान क्यों नही आते खत्री साहब

प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री से पत्रकारों ने सबाल किया की चुनाव के समय तो रोज जनपद का दौरा करते थे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद लेकिन जब से वह चुनाव हारे तब से वह जनपद के कांग्रेस नेताओ को छोड़ो जेल में बंद विधायक अजय राय तक से मुलाकात करने का समय भी उन्हें नही मिल रहा है| इस पर प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री मौन हो गये बाद में बोले की आप लोग सलमान खुर्शीद से कहे की वो क्यों नही आ रहे|