गाँव में विकास कार्य की प्रगति परखने पंहुचे सीडीओ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) शुक्रवार को गाँव में चल रहे विकास के पहिये की रफ्तार नापने पंहुचे सीडीओ को देखकर हड़कंप मच गया| उन्होंने मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार हर कीमत पर देनें के दिशा निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से कोई समझौता नही किया जायेगा|
विकास खंड कमालगंज के ग्राम मोहनपुर-दिनारपुर सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया पंहुचे| उन्होंने गाँव में चल रहे मनरेगा में खुदाई कार्य का निरीक्षण किया| इसके बाद उन्होंने आवास प्लस और बनाये गये शौचालयों की भी हकीकत जानी| जिसमे उन्होंने काम में गुणवत्ता लाने के साथ ही हर कीमत पर मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का कार्य देनें के निर्देश दिये| उन्होंने मौके पर कुल 53 श्रमिक कार्य करने हुए मिले|
प्राथमिक विद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने के निर्देश 
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड कमालगंज के ही प्राथमिक विद्यालय फतेहुल्लहपुर में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया| उन्होंने मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक सुशील कुमार से शिक्षा व्यवस्था पर जानकारी ली| विद्यालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने के निर्देश दिये|