अनोखी पहल:रात दो बजे सडकों पर बुलेट से निकले एसपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:पुलिस कर्मियों की लगातार बढ़ रही आत्महत्या करने की घटनाओं को देखते हुये एसपी संतोष मिश्रा ने नया तरीका खोज निकाला| उन्होंने देर रात बुलेट से नगर भ्रमण किया और पुलिस कर्मियों के मन की बात भी सुनी| पुलिस कर्मियों को ठीक से कार्य करने के निर्देश भी दिये|
शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजे पर एसपी संतोष मिश्रा देर रात दो बजे फ़ोर्स के साथ आ गये| उन्होंने लाल दरवाजे पर पिकेट डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से मन की बात सुनी| उनसे समस्या के बारे में पूंछा साथ ही अवकाश आदि समय पर मिलने की बात की| एसपी बुलेट से नेहरु रोड, घुमना होते हुये चौक से रेलवे रोड होते हुये रेलवे स्टेशन पंहुचे| जंहा उन्होंने मौके पर मौजूद यात्रियों से वार्ता की और संदिग्धों की तलाशी करायी|
उन्होंने रात में मिले पुलिस कर्मियों से साफ कहा की कोई भी समस्या होती है तो वह उनसे सम्पर्क कर सकते है| साथ ही मौके पर मिले लोगों से हाथ मिलाकर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया| लाल दरवाजे बस अड्डे से एक अपाचे सबार युवक को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में ले लिया| एसपी के इस अनोखे कदम से पुलिस कर्मियों के साथ ही आम जनमानस में भी एक सकारात्मक संदेश गया है| प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा दधिबल तिवारी, प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ झाँझन लाल सोनकर के साथ ही अन्य फ़ोर्स के साथ मौके पर रहे|
एसपी संतोष मिश्रा ने जेएनआई को बताया कि रात में दो बजे नगर भ्रमण किया गया था| जिसमे रात में डियूटी करने वाले पुलिस कर्मियों से भी बात की गयी| उनकी समस्या को सुना गया और आम आदमी से भी बात कर उन्हें अस्वस्थ किया गया की पुलिस उनके साथ 24 घंटे है| इसके साथ ही महिलाओं को डायल 100 के विषय में जानकारी दी गयी| पुलिस का प्रयास है की जनता से सीधे जुड़े और उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो| इसका प्रयास किया जा रहा है|पुलिस कर्मियों को भी यह निर्देश है की वह जनता के बीच जाकर सीधे बात करें|