कुशवाह ने समर्थको को दिखाई आरक्षण की तलवार

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics

RAHUL KUSHVAJ BABU SINGHRAMKUMAR MOHAN BABU SINGHफर्रुखाबाद: जन अधिकार मंच के सुप्रीमो पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशबाह ने आयोजित कार्यक्रम में आये लोगो पर आरक्षण की तलवार चलाकर उन्हें अपनी तरफ आकर्षित किया| उन्होंने कहा की पिछडो की आबादी 54 प्रतिशत है| लेकिन आरक्षण 27 प्रतिशत मिल रहा है| 27 प्रतिशत में भी जो जातियां राजनैतिक रूप से मजबूत है वह इसका जादा हिस्सा अपने नाम कर लेती है| इस लिये आबादी के हिसाब से 54 प्रतिशत का आरक्षण प्रदेश के जितने भी संसाधन है उसमे हिस्सेदारी मिलनी चाहिए|
नगर के नेकपुर में स्थित विकास मंच अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के एसआर कोल्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमे राहुल कुशवाह सहित कई ने पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया| इसके बाद मोहन अग्रवाल ने राहुल जैन , सुरेन्द्र सिंह,राजकुमार वर्मा आदि लोगो के साथ उनका साल उड़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया | इसके साथ बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीते 32 वर्ष उन्होए बसपा में काम किया | लेकिन अब बसपा भटक गयी है | 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी लेकिन जनता से किये गये वादे पूरे नही किये| वल्कि जब उन्होंने जनता को नौकरी आदि देने का प्रयास किया तो बसपा सरकार ने दो सीएम्ओ की हत्या करा दी गयी| उनसे नैतिकता के आधार पर बसपा ने मंत्री पद से इस्तीफा मांग लिया| जब मैंने हत्यारों को पकड़ने के लिये दबाब बनाया तो फर्जी रूप से एनआरएचएम घोटला दिखाकर उन्हें जेल भेज दिया| जिसके बाद बाबू सिंह चार वर्ष तक जेल में रहे|

उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार अपनी जेब से कुछ भी नही देती | यह सब वोट की ताकत है| यदि सभी सही जगह पर वोट दे तो अच्छी सरकार बने| तब जाकर आम जनता का दुःख दर्द सुना जायेगा | इस दौरान जिलाध्यक्ष सुदेश शाक्य, नरेन्द्र शाक्य, अजय शाक्य, प्रदीप कुशवाह, फुल सिंह कुशवाह, प्रमोद शाक्य, कमल शाक्य, सुब्रत शाक्य, रामरतन लाल शाक्य, अर्जुन शाक्य , योगेन्द्र शर्मा, मिथुन शाक्य मनोज शाक्य, हेमंत शाक्य, दया राम शाक्य, सुबोध व रतिराम शाक्य आदि मौजूद रहे|