खेम रैंगाई में कटान तेज,राहत की रफ्तार धीमी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) तहसील सदर के ग्राम खेम रैंगाई में गंगा लगातार कटान तेज कर रही है| लेकिन अभी तक प्रशासन ने गाँव के बासिंदों को बाढ से बचने की कोई सुबिधा उपलब्ध नही करायी है| इसका मुख्य कारण वजट की कमी को माना जा रहा है| कटान की जद में मस्जिद व कई आवास पहले से ही आ गये है| मदरसा भी लापरवाही में ही वह गया | गंगा के किनारे लगे विधुत पोल से सप्लाई हटा दी गयी| जिससे गाँव अँधेरे में रात गुजरने पर मजबूर है|गाँव के चार मजरे नगला खेम रैंगाई, पृथ्वीपुर, फतेहनगर तथा मेहंदिया गंगा के किनारे स्थित है। जिसमें खेम रैंगाई तथा पृथ्वीपुर कटान की जद में बहुत पहले से है| एसडीएम सदर अजीत सिंह के निर्देश पर पूर्व में ही खेम रैंगाई में करीब 14 परिवार के मकान कटान की जद में चिन्हित किये जा चुके है| वही मस्जिद को भी पूर्व में ही चिन्हित किया गया था|बीते 16 जुलाई को एसडीएम अजीत सिंह ने विधुत विभाग को निर्देश देकर गंगा के किनारे लगे विधुत पोलो से सप्लाई काट कर तार हटवा दिये थे| जिससे लेकिन गाँव को कही और से सप्लाई जोड़ी नही गयी| जिससे भीषण गर्मी में दिन भर और फिर बाढ़ की चपेट में आये लोग रात के अँधेरे में खौफ में जी रहे है| ग्रामीणों का कहना है कि उनके मोबाइल तक चार्ज नही हो पा रहे है| जिससे गाँव का सम्पर्क अफसरों से टूट रहा है| वही निर्देश के बाद कई दिन गुजर गये और बोरी लगाने का कार्य शुरू नही हुआ जिससे ग्रामीण अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है| कटान पानी कुछ कम होने के बाद भी जारी है|
एसडीएम सदर अजीत सिंह ने बताया कि गाँव में वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था करायी जा रही है| जिससे ग्रामीणों के घर बिजली आती रहे| वही बोरी लगाने के लिये सिचाई विभाग वजट तैयार कर रहा है| सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है| बाढ़ के लिये बने बेलफेयर फ्रंट से एक दो दिन में कार्य शुरू करा दिया जायेगा|