24 घंटे बाद भी घर से गायब हुई छात्रा का नही लगा सुराग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीते 24 घंटे पूर्व घर की छत से रात के अँधेरे में रस्सी के सहारे उतर कर गायब हुई छात्रा का लगभग 24 घंटे बाद भी पुलिस तलाश नही कर सकी है| गंगा में भी पुलिस को उसका कोई सुराग नही लगा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमापुर निवासी सुरेन्द्र पाल कि 17 वर्षीय पुत्री अनामिका 10 सितम्बर की देर रात घर की दूसरी मंजिल से रस्सी के सहारे उतर कर लापता हो गयी| घर के निकट ही गंगा के किनारे उसका लोअर, शर्ट व चप्पले रखे मिले| परिजनों नें उसके गंगा में कूदने की बात पुलिस को बतायी|पुलिस तभी से उसकी तलाश गंगा में करा रही है लेकिन उसका 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नही लगा है|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि अनामिका की तलाश की जा रही है| अभी उसका कोई सुराग नही लगा है|