निक्कमे इश्क में पति मार के सती हो…….

Uncategorized

फर्रुखाबादः चार दिसम्बर को पैगूपुर कमालगंज निवासी युवक रामकिशोर पुत्र रंगलाल घर से गायब हो गये थे। 6 दिसम्बर को रामकिशोर का शव कुंए से बरामद हुआ था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। जाँच के दौरान मृतक की पत्नी अंगूरी व उसके प्रेमी हेतराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोप है कि आपत्तिजनक स्थिति में देख लिये जाने पर पत्नी अंगूरी देवी व उसके प्रेमी हेतराम ने मिल कर पति रामकिशोर की हत्या कर शव कुंए में फेंक दिया था।

हत्या के दो दिन बाद शव कुंए से बरामद होने पर रामकिशोर की पत्नी ने बताया था कि ४ नवम्बर २०११ की देर रात को गाँव के ही भग्गा व उसके दो पुत्र मुन्ने, कल्लू घर में जबरन घुस आये| मेरे साथ मारपीट कर मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मेरे पति रामकिशोर को लेकर चले गए| काफी खोजबीन करने के बाद भी पति का पता न चलने पर पंजाब में रह रहे देवर को इस घटना के बारे में फोन द्वारा जानकारी दी| देवर धनीराम के घर आने पर रामकिशोर की खोजबीन की गयी थी| वहीं घर में लगे पम्पिंग सेट के कुएं में जब देवर धनीराम ने देखा तो रामकिशोर की लाश पडी हुई थी| उसके गले में अगौंछे का फंदा बना हुआ पड़ा था|

इसके बाद पुलिस ने मृतक रामकिशोर के भाइयों की कल्लू व मुन्ने के विरुद्ध तहरीर पर दोनों को हिरासत में ले लिया थां इस दौरान गांव के लगभग एक दर्जन ग्रामीणों को पुलिस पकड़ती छोड़ती रही। आखिर पुलिस के द्वारा आज शक के आधार पर जब गांव के ही हेतराम को गिरफ्तार कर थाने लाया गया तो उसने जो वयान दिये उसको सुनने के बाद पुलिस के अलावा कई लोग हैरान रह गये।

हेतराम ने बताया कि मेरे व रामकिशोर की पत्नी अंगूरी के कई वर्षों से अवैध सम्बन्ध चल रहे थे। जिसके चलते बीते एक माह पूर्व चार दिसम्बर की रात रामकिशोर जब जुआ खेलने चला गया तो घर में अंगूरी को अकेला देखकर मैं वायदे के अनुसार उसके घर पर पहुंच गया। हम लोग चारपाई पर रंगरेलियां मना रहे थे कि कुछ देर बाद रामकिशोर आ गया। रामकिशोर ने हम लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। मामला खुलने के डर से हम लोगों ने रामकिशोर की अंगोछे से गला दबाकर हत्या कर दी व शव कुंए में फेंक दिया। किसी को शक न हो इस बजह से अंगूरी ने भी जमकर नाटक किया। इसके बाद पुलिस अंगूरी को भी आज थाने में ले आयी। थाने में पुलिस ने पूछताछ करने के बाद अंगूरी को महिला थाने में भेज दिया। मृतक रामकिशोर की तीन पुत्रियाँ व एक पुत्र है|