महान दल आन्दोलन करके योग गुरू रामदेव के पुतले फूंकेगा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: योग गुरू रामदेव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं| योग सन्देश पत्रिका में सम्राट अशोक के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणी से गुस्साया महान दल ने आन्दोलन करके योग गुरू रामदेव के पुतले फूंकने की घोषणा कर दी है|

नगर के ग्राम कुईयाँबूट बाई पास स्थित महान दल के जिला कार्यालय पर आज आपात हुयी बैठक में रामदेव के विरुद्ध आन्दोलन करने की रणनीति बनायी गयी| जिलाध्यक्ष ब्रजनंदन शाक्य, महिला जिलाध्यक्ष कमलेश शाक्य, सर्वेश शाक्य, मीना शाक्य, विक्रम कुशवाह आदि पदाधिकारियों ने बैठक करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की|

पत्रकारों को बताया गया कि योग गुरू रामदेव की योग सन्देश पत्रिका में सम्राट अशोक महान व उनके बंशज राजाओं के बारे में अपमान जनक टिप्पणी की गयी| जिससे महान दल परिवार पर काफी गहरा आघात पहुंचा है| जिसके विरोध में महान दल के कार्यकर्ता ८ जुलाई को दोपहर बाद से जिला मुख्यालय पर शाम तक धरना देंगे| राज्यपाल को ज्ञापन देकर मांग की जायेगी कि रामदेव के अलावा पत्रिका के लेखक भी अपमान जनक कृत्य के बारे में माफी मांगेगे|