पराई स्त्री से इश्कबाजी में बच्चों सहित पत्नी को बेघर किया

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज के ग्राम झसी निवासी संतराम जोशी ने इश्कबाजी के कारण अपनी पत्नी व बच्चों को घर से निकाल दिया| संतराम की पत्नी किरण अपने बच्चों को लेकर न्याय के लिए दर दर भटक रही है| उसने पति के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने के लिए अधिकारीयों को शिकायती पत्र दिए हैं|

किरण ने आरोप लगाया कि पति पड़ोसी की पत्नी से अवैध संबंध बनाये है| अधिकांस आमदनी अपनी रखैल पर ही खर्च करता है| घर पर रुपये न देने के कारण छोटे छोटे बच्चे भूंखे रहते हैं| कृत्यों का विरोध करने पर मेरी पिटाई की गयी| मेरे पति ने कोर्ट मैरिज के कागजात फाड़ कर फेंक दिए और कह दिया कि तुम मेरी पत्नी नहीं हो|

किरन ने दावा किया कि मैंने २९ जून को पति को पड़ोसी रखैल के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया| इसी बात पर पति ने धक्के मारकर बच्चों सहित घर से निकल दिया| पीड़ित महिला ने पति से जान का भी खतरा बताया है|