बड़ी खबर:बसपा के पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल कुनबे सहित भाजपा में शामिल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) काफी लम्बे समय से बसपा में रहकर कार्य कर रहे पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल अपनी पत्नी पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल सहित भाजपा में शामिल हो गये |
मनोज अग्रवाल बसपा की टिकट पर ही नगरपालिका फर्रुखाबाद के अध्यक्ष चुने गए थे। वह फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया व कन्नौज स्थानीय निकाय विधान परिषद क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी फर्रुखाबाद नगर पालिका की अध्यक्ष हैं | उन्होंने सोमवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की| मनोज अग्रवाल नें जेएनआई को बताया कि पीएम मोदी की नीतियों और शहर के विकास के लिए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है|
साल 2016 में बसपा से हुआ था निष्कासन
21 अप्रैल 2016 को मनोज अग्रवाल को पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त रहनें के आरोप में पार्टी नें निष्कासित किया था| उन पर कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करने व पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ असत्य प्रचार कर अस्थिरता का वातावरण उत्पन्न करने का भी आरोप था।लेकिन बाद में बसपा नें फिर शामिल कर लिया|