लोहिया के नशेडी वार्ड बॉय ने तोड़ा दम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल के नशेड़ी वार्डबॉय की मौत हो गयी | परिजनों में कोहराम मच गया|
लोहिया अस्पताल कैम्पस निवासी 32 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र शम्भु दयाल लोहिया अस्पतालमे वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत था| वह कोतवाली फतेहगढ़ के भोलेपुर में बेहोश हालत में पड़ा मिला| उसे एम्बुलेंस के ईएमटी संजय के द्वारा दोपहर 2:12 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| शाम 4:45 बजे वार्डबॉय की मौत हो गयी | मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी| पुलिस नें लोहिया अस्पताल आकर तफ्तीश की| मृतक की पत्नी सरस्वती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|