भाजपा सरकार अन्न दाताओं के साथ कर रही धोखा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कांग्रेस नें किसान जन जागरण अभियान के तहत नुक्कड़ सभा कर वर्तमान सरकार की नाकामी आम जनता को गिनायी| इसके साथ  ही कांग्रेस नें कहा कि जब से सरकार आयी है किसानो की मुसीबत बढ़ गयी है|
विकास खंड के ग्राम गुरऊ शादीनगर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी उर्फ सनी ने किसानों की समस्यायें सुनीं| इसके साथ ही उन्होंने किसानों से फार्म भी भराये| डीजल-पेट्रोल के डैम आसमान पर है, खाद की बोरी से वजन कम कर दिया गया है| कांग्रेस सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रूपया माफ किया। भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों को साढ़े पांच लाल करोड़ रूपया कर्ज माफ किया। जबकि किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया।  प्रदेश सचिव कनिष्क पांडेय ने भी किसानों को समस्याओं को सुना|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा, ओम प्रकाश बाथम, अभय यादव, संजू अग्निहोत्री, राजीव कुमार, सुधीर कुमार, जीशान कुरैसी आदि रहे।