मायके आयी विवाहिता की पायलें साफ करनें के बहानें पार की चांदी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मायके आयी विवाहिता की पायलें साफ करनें के बहानें आरोपी नें चांदी साफ कर दी | मामले की जानकारी होनें पर ग्रामीणों नें उसे पकड़ कर थानें ले आये|
थाना क्षेत्र के ग्राम मौलागंज कड़का निवासी बृजेश पुत्र अमर सिंह की पुत्री मिल्की पत्नी उपेन्द्र निवासी मडियन देवी गुरसहायगंज कन्नौज से अपने मायके आयी थी | गुरुवार को बिहार के संजात बेगुसराई वार्ड नम्बर 1 निवासी सुरेन्द्र साह पुत्र रामजनत शाह उसके मायके आया| सुरेन्द्र नें मिल्की से 10 रूपये में तोडियां साफ करनें को कहा | मिल्की नें अपनी एक जोड़ी तोडियां उसे साफ करनें के लिए दे दी | आरोपी सुरेन्द्र नें उसे एक कैमिकल की बोतल में डाला और कुछ बाद तोडियां साफ कर वापस कर दीं| तोड़िया ज्यादा साफ होनें पर मिल्की को शक हुआ तो परिजनों को जानकारी दी | जिसके बाद परिजनों नें तोडियां का वजन कराया तो 50 ग्राम चाँदी कम निकली| ग्रामीणों नें उसे दबोच लिया | ग्रामीण आरोपी को थानें ले आये| थानाध्यक्ष कामिल खान नें बताया कि मामला उनकी अभी जानकारी में नही है| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|
सूने पड़े घर में ताले तोड़कर चोरी
थाना राजेपुर के ग्राम तुसौर निवासी विजय कुमार सिंह नें थाना पुलिस को तहरीर दी | तहरीर में कहा कि वह दिल्ली में नौकरी करता है | वह घर से लगभग 3 महीने पूर्व गया था| जब बीते 7 फरवरी को शाम 5 बजे वह घर वापस लौटा तो घर का ताला खोलकर भीतर गया तो पता चला की घर में लगा टिल्लू, 2 बोरी गेंहू आदि सामान चोरी कर लिया गया| थानाध्यक्ष कामिल खान नें बताया कितहरीर मिल गयी है| पुलिस तहकीकात कर रही है|