पुल निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) पुल निर्माण की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों नें प्रदर्शन किया| ग्रामीणों नें कहा कि वर्षों से चुनाव के दौरान प्रत्याशी केबल वादे करके चले जाते लेकिन कार्यवाही आज तक नही हुई | पुल ना होनें से बरसात में तकरीबन आधा सैकड़ा गांवों का सम्पर्क कस्बे से कट गया है|
कमालगंज कस्बे से गंगा के दूसरी तरफ जाने के लिये पीडब्लूडी के द्वारा पैटून पुल का निर्माण कर दिया जाता है| वही बारिस होनें पर गंगा में जब बाढ़ आती है तो पुल को खोल दिया जाता है| यह अस्थाई पुल हटा लेनें से गंगा पार के आधा सैकड़ा गाँव का सम्पर्क कमालगंज कस्बे से टूट जाता है| वर्तमान में भी यही हाल है |गंगा उफान पर है| जिससे पैटून पुल को हटा दिया गया| लिहाजा आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क ही कमालगंज से टूट गया|
शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्रित हुई और जमकर प्रदर्शन किया| ग्रामीणों ने पुल बनाये जाने की मांग की|

Comments are closed.