पुलिस के रिटायर्ड हेड मोहर्रिर के पुत्र ने लगायी फांसी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस के रिटायर्ड हेड मोहर्रिर के नशेडी पुत्र नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| शव फांसी पर लटका देख चीख पुकार मच गयी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना कादरी गेट के टीला मसेनी निवासी नत्थू सिंह पुलिस के हेड मोहर्रिर के पद से सेवानिवृत हुए थे| उनका 50 वर्षीय पुत्र राजेश भदौरिया शराब पीने का आदी था| जिसके चलते आये दिन घर में झगड़ा भी करता था | राजेश प्राइवेट वाहन चालक था| उसने अपने घर के पास में खड़े आम के पेड़ में गमछे से फांसी लगा ली| काफी देर बाद जब राजेश की पत्नी गीता छत पर गयी तो पति को फांसी पर झूलते हुए देखा| जिसको देखकर उसकी चीख निकल गयी| चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ लग गयी| सूचना पर आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया| मृतक के एक 23 वर्षीय पुत्र विशाल व 25 वर्षीय पुत्री शिवानी है| चौकी इंचार्ज नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा| मृतक राजेश नें बीते तीन दिन पूर्व भी फांसी लगानें का प्रयास किया था| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| जाँच की जा रही है|