शासन से संकेत ना मिलने पर महिला हेल्प डेस्क का नही कटा फीता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) सोमवार को अमृतपुर तहसील में महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ होना था लेकिन शासन से संकेत ना मिलने पर शुभारम्भ नही हो सका|
दरअसल शासन के निर्देश पर किसी जनप्रतिनिधि के माध्यम से तहसील में एक महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया जाना था| जिसमे महिला आकर अपनी समस्या बिना हिचक एक बता सके| पूरी तैयारी की गयी विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य भी शुभारम्भ के लिए पंहुचे| तकरीबन वह शासन से ग्रीन लाइन मिलने का इंतजार करते रहे| लेकिन ग्रीन लाइन ना मिलने से तहसील में महिला हेल्प डेस्क का सुबह शुभारम्भ नही किया जा सका| महिला हेल्प डेस्क के शुभारम्भ में आस-पास के गाँव की दर्जनों महिलाएं भी इंतजार कर मायूस होकर लौट गयीं| विधायक सुशील शाक्य, एसडीएम विजेंद्र सिंह, तहसीलदार भोपाल सिंह आदि रहे|
डीएम नें कलेक्ट्रेट में किया महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ
जेएमआई ब्यूरो:
 जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें अपने कार्यालय में ही महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया| उन्होंने सख्त निर्देश दिये की महिला हेल्प डेस्क पर गंभीरता के साथ सुनवाई की जाए| नाजिर कलेक्ट्रेट को शौचालय की बेहतर सफाई कराने के निर्देश। दिए| एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार  आदि रहे|