करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन, टायर में लगायी आग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के विरोध में संगठन के पदाधिकारियों नें सड़क पर प्रदर्शन कर हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग की है| इस दौरान आक्रोशित भीड़ नें एक टायर में आग लगाकर नारेबाजी की लेकिन पुलिस नें जलता हुआ टायर छीन लिया| लेकिन टायर की आग से एक प्रदर्शन करनें वाले युवक का हाथ झुलस गया|

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। बदमाशों ने गोगामेड़ी को जयपुर में उनके आवास पर निशाना बनाया था। जिसके विरोध में शहर के लाल दरवाजे फब्बारे के निकट राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के
जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विभिन्य संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित हुए| उन्होंने जमकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन शुरू किया| करणी सेना के पदाधिकारियों नें मांग करते हुए कहा कि हत्यारों का सरकार एनकाउंटर करे| यदि यूपी में घटना हुई होती तो अब तक सीएम योगी की पुलिस नें हत्यारों को मार गिराया
होता| प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, कादरी गेट थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला, शहर कोतवाल भोलेन्द्र चतुर्वेदी, यातायात प्रभारी रजनेश यादव मौके पर आ गये| लेकिन करणी सेना नें डीएम के मौके पर आनें की मांग की| इस दौरान प्रदर्शन करनें वालों नें टायर में आग लगा दी| पुलिस नें नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई| जिससे भगदड़ मच गयी| पुलिस नें बड़ी मुश्किल में टायर को छीन लिया| उसकी आग बुझा दी| उसके बाद ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा|
ज्ञापन देनें के बाद भी प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे | इसके बाद सीओ सिटी नें दबाब बनाकर सभी को वापस कर दिया| करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह चौंहान, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह राठौर, नगर महामंत्री जानू ठाकुर, नगर मंत्री अमन ठाकुर, छात्र सभा जिलाध्यक्ष कीर्ति बर्धन सिंह, हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश सचिव सौरभ मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, किसान यूनियन (भानू) जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमबंशी, वैभव सोमवशी, विपिन अवस्थी, फरुखाबाद विकास मंच भइयन आदि रहे|