माफिया ‘अनुपम दुबे’ की गोदाम सहित पांच और सम्पत्ति कुर्क

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गुरुवार को माफिया अनुपम दुबे के लिए और मुश्किल भरा रहा| उनके गुरु शरणम् होटल को ध्वस्त करनें के बाद अन्य सम्पत्तियों पर भी जिला प्रशासन की निगाहें तल्ख हैं| लिहाजा जिला प्रशासन नें उनकी गोदाम सहित पांच अन्य सम्पत्तियों को कुर्क किया है|

तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी प्रदीप कुमार नें फोर्स के साथ शहर कोतवाली के पुराना कोठा पार्चा पंहुचे जहाँ अनुपम दुबे के प्लाट को कुर्क किया| इस प्लाट में रह रहे लोगों को बाहर कर सरकारी सील लगा दी गयी| इसके साथ ही क्रिश्चियन कालेज मैदान के निकट अल्ला नगर बढ़पुर स्थित 650.50 वर्ग मीटर की गोदाम को सील किया गया| इसके साथ ही उसके ऊपर नोटिस भी लगाया गया| फतेहगढ़ के भूसा मंडी स्थित दो आवासीय भूखंड 362.7 वर्ग मीटर व 46.50 वर्ग मीटर को कुर्क किया गया| मौजा चाचूपुर जटपुरा में कृषि भूमि गाटा संख्या 137/7 रकबा 0.3810 हेक्टेयर को मुनादी कराकर कुर्क किया गया| तहसीदार श्रद्धा पाण्डेय नें बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत माफिया की अबैध धन अर्जित कर बनायीं गयीं सम्पत्तियों को कुर्क किया गया है|