अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सबार की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बाजार से घर जा रहे बाइक सबार युवक को अज्ञात वाहन नें कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम डबरी निवासी 26 वर्षीय सूरज पुत्र रुखमंगल सिंह बुधवार देर शाम कस्बे में बाजार आया था| जहाँ से वह वापस लौट रहा था| राजेपुर मोड़ से डबरी मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन नें उसे कुचल दिया| जिससे उसकी मौत हो गयी| मौके पर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज मौके पर पंहुचे और उसके शव को लोहिया अस्पताल भेजा| मृतक की पत्नी ज्ञान देवी व माँ महादेवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|