गेंहू के खेत में पड़ी मिली वृद्ध महिला की लाश, हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: गेंहू के खेत में एक 60 वर्षीय महिला की लाश पड़ी मिली| शहर कोतवाली व राजेपुर कोतवाली के बीच सीमा विवाद का मामला फंसा रहा| बाद में शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरा|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के निकट गेंहू के खेत में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की लाश पड़ी मिली| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेपुर व शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| जंहा उन्हें शव मिला| शव की शिनाख्त नही हो सकी| वृद्ध महिला के शव को देखकर उसकी उम्र लगभग 60 साल आंकी गयी| महिला आसमानी रंग का पेटीकोट, एक सफेद रंग का स्वेटर पहने थी| उनके चेहरे को जलाने का प्रयास भी किया गया था| गले में कुछ निशान भी दिखे| जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गयी होगी|
घटना के सम्बन्ध में राजेपुर व शहर कोतवाली पुलिस में सीमा विवाद फंस गया| जिसके बाद काफी देर तक खीचतान चली| बाद में शव शहर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया| बाद उसे उसे लोहिया अस्पताल के शव गृह के लिये भेजा गया| शहर कोतवाल संजीब राठौर ने बताया की शहर कोतवाली पुलिस ही शव पर क़ानूनी कार्यवाही करेगी| अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि अभी शिनाख्त नही हुई है| जाँच की जा रही है|