भगवा सरकार में बढ़ रहे अपराधों से जनता त्रस्त:सपा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने जिले में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा और जल्द व्यवस्था दुरुस्त ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी भी दी है|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पंहुचे| जंहा उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| साथी की साथ प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश ना लगा पाने में योगी सरकार को फेल बताया|
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सपा नेता नारेबाजी करने के बाद कार्यालय के भीतर गये और डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन सौपा| जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने डीएम को जो ज्ञापन सौपा उसमे अपराध के आंकडे भी दिये गये| जिसमे 1 दिसम्बर 2017 से 28 फरवरी 2018 तक जनपद में चोरी, हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, जान लेवा हमला, चोरी आदि की घटना 339 हुई है| जल्द अंकुश ना लगने पर सपा ने आन्दोलन की चेतावनी दी है| सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी कानून व्यवस्था दुरुस्त करे| ताकि जनता को अमन चैन मिल सके| जिलाधिकारी ने सपा नेताओं को जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया| इस दौरान जिला महासचिव मंदीप यादव, सायूस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह यादव, रामानंद प्रजापति, इलियास मंसूरी, सुनील यादव, सुनील यादव, शिव पाल सिंह यादव आदि रहे|