ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सबार युवक की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सबार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया | परिजनों नें उसे सीएचसी में भर्ती कराया| जहाँ चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया|
थाना कंपिल के ग्राम मांझगाँव पूर्वी कंपिल निवासी 25 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र शम्भू कायमगंज किसी कार्य से गया था | वह बाइक से शुक्रवार सुबह 9:15 बजे वापस लौट रहा था| उसी दौरान कायमगंजकोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें सतेन्द्र को कुचल दिया| जिससे वह घायल हो गया| उसे सीएचसी कायमगंज लाया गया| जहाँ चिकित्सक नें परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया | मृतक की पत्नी सोनम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मृतक के एक 4 वर्षीय पुत्री मानवी है| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच की| पुलिस नें ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया|