बदायूं मार्ग पर पेंड गिरनें से लगा जाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीती रात से हुई लगातार बारिश से नीम क पुराना पेंड सड़क पर आ गया| जिससे सड़क पर वाहनों का जाम लग गया | डियूटी व स्कूल जानें वाले लोग काफी विलंब से पंहुच सके|
बीती रात हुई बारिश में अलीगढ़-बदायूं रोड़ पर काफी पुराना नीम का पेंड सड़क पर गिर गया| जिससे आवागमन बाधित हो गया| विद्यालय जानें वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं जाम में फंस गयीं| वह विद्यालय नही पंहुच सकीं| सुबह लगभग 6 बजे सड़क पर गिरे पेड़ को चलते लगभग 6 घंटे यातायात बाधित हो गया| तहसीलदार कर्मवीर सिंह मौके पर निजी वाहन से पंहुचे और उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से पेड़ को सड़क से साफ कराया| लगभग 6 घंटे बाद वन विभाग के कर्मियों को बुलवाकर पेड़ को कटाकर सड़क साफ करायी| जाम लग जानें से एम्बुलेंस भी फंस गयीं| थाना पुलिसभी मौके पर पंहुची | पेंड हटने के बाद जाम खुल सका|