संबिधान में सभी जाति-धर्मों को एक साथ खड़े होनें का अधिकार: सपा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीती रात समाजवादी पार्टी (सपा) नें बूथ जागरण,जनसंवाद एवम रात्रि प्रवास कार्यक्रम किया| जिसमे सभी जाति धर्मों को एक साथ रहनें की नसीहत दी गयी| इसके साथ ही पीडीए को समर्थन दिया|

कस्बे के विकास खंड नवाबगंज के ग्राम हईपुर बेग मे रात्रि प्रवास का कार्यक्रम बूथ संख्या 241 पर सपा नेताओं नें किया | नेताओं नें संवाद के दौरान आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली गई। आम जनमानस की ज्यादातर मूलभूत समस्याएं उनकी जमीन पर कब्जा, अच्छी रोड ना होना शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होना, थाना चौकी के माध्यम से उनका शोषण होना ,समय से विधवा पेंशन न मिलना, गांव में बिजली का समय से न आना। यह मूलभूत समस्याएं रहीं । साथ ही वर्तमान समय में लोग बीमारी से बहुत परेशान है जिसके लिए भाजपा की सरकार ने कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर रखी है और किसान परेशान है। प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव आदि नेताओं नें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को जागरूक करने की नसीहत दी| पीडीए का समर्थन करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा भारतीय संविधान में सभी जाति धर्मों के लोगों को एक साथ खड़े रहने व बराबरी का दर्जे की बात कही गयी है| उन्होंने जातिगत जनगणना कराने का समर्थन किया। लोकसभा प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफान-उल-कादरी, विनीत कुशवाह, प्रदेश सचिव डॉ. नवल किशोर शाक्य, विधानभा कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, अमृतपुर सुरेंद्र सिंह गौर, जिला महा सचिव इलियास मंसूरी,मोहम्मदाबाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश यादव, मीडिया सेल के प्रभारी विवेक यादव , पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा जितेंद्र सिंह यादव सिरौली वाले, प्रदीप यादव(टीटू), रामवीर कश्यप, अरविंद कश्यप, अश्वनी यादव आदि रहे| संचालन सुरेंद्र सिंह गौर ने किया।