घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| परिजनों को जानकारी होनें पर कोहराम मच गया| युवक का शव उसकी चारपाई पर रक्तरंजित पड़ा था| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिवारा मुकुट निवासी हेम सिंह पुत्र मुंशी लाल अपने घर के बाहर चारपाई पर बीती रात सो रहा था| उसी दौरान बीती रात लगभग 1:30 बजे उसके सिर में गोली लगनें से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी | गोली चलने की आबाज सुनकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गयी | लगभग आधा घंटे के बाद घर के भीतर सो रहे परिजनों को हेम चन्द्र के गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी | परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है| मृतक के भाई सुग्रीव नें बताया कि लगभग 2 बजे जान पाया था| मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था| सूचना पर सीओ सोहराब आलम के साथ पुलिस बल मौके पर पंहुचा और शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की| परिजनों नें पुलिस को तहरीर दी |
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि मृतक के हाथ में गोली का पाउडर मिला है, जिसकी जाँच की जा रही है | शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है | जाँच के बाद कार्यवाही होगी |

अपर