संदिग्ध हालत में मजदूर की घर के कमरे में मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर के कमरे में युवक बेहोश पड़ा मिला | परिजनों नें उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया | जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया |
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नौगंवा कैंट निवासी 26 रविन्द्र कुमार पुत्र सर्वेश कुमार की माँ कमला देवी नें बताया कि रविन्द्र मजदूरी करनें का कार्य करता था| उसक बीते दो साल पूर्व ही लक्ष्मी के साथ विवाह हुआ था| लेकिन लक्ष्मी बीते 6 महीनें से अपने मायके मे ही रह रही थी, जिससे रविन्द्र तनाव में था | बीती रात लगभग 8 बजे वह मजदूरी करके घर लौटा| उसने माँ से खानें में पराठा बनानें को कहा | उसी दौरान उसकी ससुराल से फोन आ गया| फोन पर बात करते हुए रविन्द्र अपने कमरे में चला गया | आधे घंटे के बाद रविन्द्र की माँ कमला देवी उसको खाना देनें गयी तो वह बेहोश पड़ा था| जिसके बाद डायल 112 को सूचना दी गयी| सूचना पर डायल 112 मौके पर पंहुची| परिजनों नें बीती रात 11:30 बजे उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| परीक्षण के बाद चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|