पूर्व मंत्री का जन्मदिन मना लिया पार्टी मजबूत करनें का संकल्प

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पूर्व मंत्री व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का केक काटकर सपाईयों नें जन्मदिन मनाया| इसके साथ ही पार्टी को मजबूत करनें पर बल दिया गया|
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तोषित प्रीत सिंह के आवास पर केक काटकर पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह का जन्मदिन मनाया गया| जिसमे पूर्व मंत्री के हाथों को मजबूत करनें पर बल दिया| साथ ही साथ तोषित प्रीत नें कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ प्रदेश देख रहा है| आगामी 2024 में इसका परिणाम सपा के विजय के रूप में सामने आयेगा| तोषित प्रीत सिंह नें कहा कि पूर्व मंत्री युवाओं के प्रेरणास्रोत, बेहद सरल व संघर्षशील स्वभाव के हैं। इस दौरान शशांक सक्सेना, जितेंद्र यादव सिरोली वाले, भोला सक्सेना, अर्जुन सक्सेना व अजीत सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे ।