प्रदेश में तेजी से करवट लेगा मौसम,झमाझम बारिश का अलर्ट

LUCKNOW UP NEWS

लखनऊ: प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा।राजधानी समेत प्रदेश के 50 जिलों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन दिनों तक यानी शनिवार तक झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार की सुबह से शहर का मौसम बेहद साफ दिखाई दिया। बुधवार की शाम तक आसमान पर छाए रहे बादलों ने जैसे विदाई ले ली है। साफ आसमान पर सूरज सुबह से चमक रहा है। गुरुवार को सूर्योदय के साथ शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। दिन में उमस बढ़ने पर वर्षा की संभावना भी बनी हुई है लेकिन सुबह के समय मौसम ऐसा दिख रहा है जिसमें वर्ष होने की संभावना बिल्कुल नहीं है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब छिटपुट वर्षा की स्थितियां बन रही हैं। मौसम में नमी बनी हुई है। उमस बढ़ने के साथ ही बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। ऐसे में अगले तीन दिनों तक मध्यम गति से हवा चलने के साथ तेज बरसात होगी।इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इस बारिश से धान की खेती को भी फायदा होगा। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।