महीयसी को जयंती पर किया याद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गुरुवार को महीयसी महादेवी वर्मा की जयंती पर काव्य जगत से जुडी संस्थाओं ने महादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया|
शहर के पल्ला  स्थित महादेवी वर्मा की प्रतिमा पर साहित्यिक सामाजिक संस्था अभिव्यंजना की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया| मुख्य अतिथि के रुप में नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव पंहुची और उन्होंने संस्था की अध्यक्ष डॉ० रजनी सरीन के साथ माल्यार्पण किया| वहीं नगर मजिस्ट्रेट ने महादेवी वर्मा के स्मारक के सुन्दरीकरण करानें का भरोसा दिया| शासन को इस्टीमेट भेजा जायेगा|
जिला समन्वयक भूपेंद्र प्रताप सिंह, संयोजक संजय गर्ग, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, अनिल प्रताप सिंह, प्रभात मिश्रा, भारती मिश्रा, शरद चंदेल, संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय, स्वदेश दुबे, प्रीती तिवारी,डा. श्रीकृष्ण गुप्त, दीप संस्था के अध्यक्ष निमिस टंडन व  विश्वास गुप्ता आदि में माल्यार्पण किया|