क्वॉरेंटाइन सेन्टर में गंदगी मिली तो सफाई कर्मी होंगे बर्खास्त

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:( जेएनआई ब्यूरो) फैसिलिटी क्वॉरेंटाइन सेन्टरों में आये दिन वायरल हो रहे गंदगी के वीडियो के बाद रविवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह सख्त दिखे| उन्होंने निरीक्षण कर साफ किया की यदि गंदगी मिली तो सम्बन्धित सफाई कर्मी को बर्खास्त किया जायेगा|
डीएम नें शकुन्तला देवी हॉस्पिटल दहिलिया मोहम्मदाबाद का निरीक्षण किया| फैसिलिटी क्वॉरेंटाइन सेन्टर में 52 मरीज मिले| उन्होंने मौके पर मिले सफाई कर्मी की फटकार लगाकर चेतावनी दी की यदि गंदगी मिली तो बर्खास्त करके एफआईआर दर्ज करायी जायेगी| कोविड-19 एल 1 समकक्ष अस्पताल डा0 अनार सिंह मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया| यहाँ भी साफ-सफाई के निर्देश दिये|
उन्होंने फैसिलिटी क्वॉरेंटाइन सेन्टर मेजर एस डी सिंह का भी औचक निरीक्षण किया| उन्होंने ईओ पालिका से कहा कि 25 कर्मियों की टीम बनाकर बेहतर साफ सफाई करायी जाए| छोटी-छोटी मरम्मत की कमियों को भी दूर किया जाए|