60 फीट गहरे कुएं में गिरा गौवंश, कई घंटे रेस्क्यू के बाद निकाली

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) मंगलवार तड़के अचानक कुंए में गौवंश  गिरने से हड़कंप मच गया| ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी| उसको बचाने का रेस्क्यू आपरेशन जारी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम जेल की मढैयों के निकट महावीर पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी बिजपुरिया के खेत में कुआं खुदा हुआ है| जिसमे जिसमे आवारा गौवंश मंगलवार सुबह गिर गया| जानकारी होनें पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| काफी प्रयास के बाद जब गौवंश नही निकल सका तो पुलिस को सूचना दी गयी| जिसके बाद खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्यय के साथ ही डायल 112 पुलिस व दमकल मौके पर आ गयी| लेकिन खबर लिखे जाने तक गौवंश को निकालने में सफलता नही मिली है| दमकल कर्मी खुद नही घुसे बल्कि कुबेरपुर निवासी वीरभान को रस्सी में बांधकर कुएं में अंदर भेजा लेकिन कामयाबी नही मिली|
खुला कुआं क्यों छोड़ा गया ?
बीते 3 अप्रैल 2019 को कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रशीदापुर में स्व. नरेश चंद्र की आठ वर्षीय पुत्री सीमा खुले बोरेबेल में गिर गयी थी| जिसको निकलने में पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीम कई दिनों तक प्रयास करती रही लेकिन उसे निकाला नही जा रहा| आखिर उसकी कब्र बोरबेल में ही बन गयी|
इसके बाद आज भी जगह-जगह लोगों नें अपने कुँए खुले छोड़ रखें है| जो आये दिन मौत का कुआं साबित हो रहे हैं| लेकिन अभी तक उनको लेकर कोई कार्यवाही नही हुई| बिजपुरिया के 60 फीट गहरे कुएं में गौवंश गिरना लापरवाही का जीता जागता उदाहरण है|
खंड विकास अधिकारी राजेपुर श्रीप्रकाश उपाध्यय नें जेएनआई को बताया कि सचिवों को गाँव में भेजकर खुले कुओं को जाँच करायी जायेगी| जिसके कुएं खुले मिलेंगे उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करायी जायेगी| जिससे भविष्य में किसी घटना की पुनरावृति ना हो|