स्कूटी सबार वृद्ध की टैम्पो की टक्कर से मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) स्कूटी सबार वृद्ध को तेज रफ्तार टैम्पों नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी | वृद्ध को गम्भीर हालत के चलते उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ परीक्षण उपरांत चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
थाना नवाबगंज के ग्राम हुसैनपुर निवासी 59 वर्षीय वृद्ध महेश चन्द्र झॉ ठण्डी सड़क थाना क्षेत्र कादरीगेट से स्कूटी द्वारा अपने घर जा रहे थे| शाम लगभग 3:30 बजे थाना मऊदरवाजा के ग्राम बरौन के निकट सामने से आ रहे टैम्पों नें वृद्ध महेश चन्द्र को कुचल दिया| जिससे उनकी हालत नाजुक हो गयी| गंभीर हालत में उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उन्हें चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया | मृतक कृषि का कार्य करता था। उसके दो पुत्र 30 वर्षीय सचिन व 28 वर्षीय निखिल है |